Har Ghar Tiranga Abhiyan हर घर तिरंगा अभियान में आप भी लगाये अपने घर तिरंगा बस यह प्रोसेस फॉलो करके

Join telegram Chennel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2022 ‘हर घर तिरंगा 2022’ एक अभियान है। जो कि भारत देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सभी भारत वासियों को आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर लोगों को तिरंगा घर लाने और फहराने के लिए कहा है. यह हर घर तिरंगा भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए शुरू किया गया एक अभियान है। तिरंगे के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक रहा है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर  एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का एक कार्य बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बनेगा। 

Har Ghar Tiranga Abhiyan
Har Ghar Tiranga Abhiyan

हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य

हर घर तिरंगा‘ का मुख्या उधेश्य आजादी के 75 वें वर्ष पर लोगों द्वारा उत्साहित होकर अपने घर पर तिरंगा लगाने और देशभक्ति को बढ़ावा देना है। इसके पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना भी है। 

हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

हर घर तिरंगा अभियान के लिए भारत सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान की है. यह अभियान  देशवासियों को 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक झंडा फहराने की योजना बनाई गयी है . इसमें हर घर पर तिरंगा फ़हराया जायेगा। यह अभियान 75 वर्षों का उत्सव है। भारत की 75 स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

Step 1 – सबसे पहले हर घर तिरंगा अभियान के लिए ऑफिसियल वेबसाइट harghartirang.com को विजिट करे 

Har Ghar Tiranga Official Website
Har Ghar Tiranga Official Website

Step 2 – फिर आपके सामने होम पेज खुलेगा जहाँ पिन ए फ्लैग के विकल्प पर टैप करें।

Step 3 – इसके बाद वेबसाइट को स्थान सेवाओं (Location Services) की अनुमति दें।

Step 4 – अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।

Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration Process
Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration Process

Step 5 – इसके बाद आप नागरिक का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

Step 6 – नागरिक की प्रोफाइल पिक्चर अपलोड करें।

Step 7 – Next के ऑप्शन पर टैप करें।

Step 8 – अब नक़्शे में अपने मकान का सटीक लोकेशन मार्क करके Pin A Flag पर क्लीक कर दे।

Step 9 – फ्लैग को पिन करने के बाद में आपको एक “Congratulation” का मेसेज डिस्प्ले होगा.

Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration Process 2
Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration Process 2

Step 10 – इस तरह से आपका हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा

Har Ghar Tiranga Registration Link – Click here

हर घर तिरंगा प्रमाणपत्र ऑनलाइन डाउनलोड करें

  1. सबसे पहले हर घर तिरंगा अभियान के आधिकारिक पोर्टल harghartirang.com को विजिट करे
  2. फिर इस पोर्टल के होम पेज पर “Pin a Flag” पर क्लीक करें।
  3. अब अपना  नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करे और “Next” बटन पर क्लिक कर दे
  4. अब आपके सामने भारत का नक्षा खुल जायेगा जिसमे आपको अपने घर की लोकेशन को मार्क करना होगा 
  5. फ्लैग को पिन करने के बाद में आपको एक “Congratulation” का मेसेज डिस्प्ले होगा 
  6. इस मेसेज के नीचे “Download Certificate” का लिंक दिया होगा 
  7. इस लिंक पर क्लिक करते ही आपका Certificate खुल जायेगा 
  8. इसे आप Download बटन पर क्लिक करके सेव कर सकते है या फिर Share बटन पर click करके अपने दोस्तों को भी भेज सकते है 
  9. इस तरह से आपका हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा और Certificate भी डाउनलोड हो जायेगा 
Har Ghar Tiranga Abhiyan Certificate
Har Ghar Tiranga Abhiyan Certificate

FAQs 

Q. ध्वजारोहण के लिए मार्गदर्शक कोड क्या है?

Ans. भारतीय ध्वज को फहराना भारतीय ध्वज संहिता, 2002 द्वारा निर्देशित है।

Q. हर घर तिरंगा प्रमाणपत्र कहां से डाउनलोड कर सकते है ?

Ans. हर घर तिरंगा प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए नागरिकों को ऑफिसियल वेबसाइट harghartirang.com का उपयोग करना होगा।

Q. हर घर तिरंगा प्रमाणपत्र किस प्रारूप में मिलेगा ?

Ans. हर घर तिरंगा प्रमाणपत्र पीएनजी छवि प्रारूप में उपलब्ध होगा।

Q. Har Ghar Tiranga Registration कैसे करे ?

Ans. हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन करने का विस्तृत प्रोसेस इस पोस्ट में ऊपर दिया गया है  

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Leave a Comment