Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 जयपुर नगर निगम भर्ती नोटिफिकेशन जारी

Join telegram Chennel Join Now
Join WhatsApp Group Join Now

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 जयपुर नगर निगम भर्ती नोटिफिकेशन जारी  – जयपुर नगर निगम ने वरिष्ठ तकनीकी सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, MIS मैनेजर और शहरी रोजगार सहायक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते जयपुर नगर निगम भर्ती में ऑफलाइन आवेदन करने की विस्तृत प्रक्रिया आगे बताई गयी हिया. Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 का आयोजन कुल 104 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है. 

अगर आप Jaipur Nagar Nigam Bharti Offline Application, भरना चाहते है तो अपना आवेदन पत्र स्वप्रमाणित शैक्षणिक डाक्यूमेंट्स के साथ दिनांक 24 जून 2022 को शाम 6:00 बजे तक कार्यालय नगर निगम जयपुर हेरिटेज सेल में व्यक्तिगत अथवा डाक से प्रस्तुत कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून 2022 को शाम 6 बजे तक रखी गयी है. Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 की Application Fee, Last Date, Age, Education Qualification आदि बातों की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है.

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022
Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022

Jaipur Nagar Nigam Vacancy Details  2022

जयपुर नगर निगम ने वरिष्ठ तकनीकी सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, MIS मैनेजर और शहरी रोजगार सहायक के कुल 104 खाली पदों पर भर्ती जारी की है. इसकी विस्तृत जानकारी निचे दी गयी है. 

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 Age Limit

  • Minimum Age –  18 Years 
  • Maximum Age – 30 Years 

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गयी है. आयु की गणना 01 जनवरी 2023 को आधार मान कर किया जायेगा. और आयु में छुट हर केटेगरी के रिजर्वेशन प्रावधानों के अनुसार दी जाएगी. 

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 Application Fee

जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 में आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार की  कोई आवेदन शुल्क नही ली जाएगी. यानि इसका ऑफलाइन आवेदन निशुल्क रखा गया है. 

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 Educational Qualifications

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 Eligibility Criteria 

जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 में शामिल किये गये वरिष्ठ तकनीकी सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, MIS मैनेजर और शहरी रोजगार सहायक के पदों पर आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शेक्षणिक योग्यता होनी जरुरी है: 

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
वरिष्ठ तकनीकी सहायकसिविल अभियांत्रिकी में स्नातकोत्तर / स्नातक डिग्री
कनिष्ठ तकनीकी सहायकसिविल अभियांत्रिकी में डिग्री/ डिप्लोमा
लेखा सहायकबी.कॉम / सी. ए. इन्टरमिडियेट (आई.पी.सी.) / ICWA (इन्टर) / कम्पनी सेकेण्डरी (इन्टर)
MIS मैनेजरBCA
शहरी रोजगार सहायकस्नातक + RSCIT कोर्स उत्तीर्ण

Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 Salary 

जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 में शामिल सभी पदों के लिए अलग-अलग सैलरी का प्रावधान है. इन सभी पदों की अनुसार सैलरी का वर्गीकरण निम्न प्रकार है: 

Post NameSalary per Month
वरिष्ठ तकनीकी सहायक40000/-
कनिष्ठ तकनीकी सहायक30000/-
लेखा सहायक25000/-
MIS मैनेजर25000/-
शहरी रोजगार सहायक15000/-

जयपुर नगर निगम भर्ती आवश्यक शर्तें व नियम Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022 Terms and Conditions

जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार विभाग द्वारा रखी गयी शर्तो को एक बार अच्छे से पढ़ ले. उसके बाद ही आवेदन फॉर्म भरने जाये. यह सभी शर्ति निम्न प्रकार है: 

  1. राज्य सरकार के द्वारा इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना के अन्तर्गत समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश इस विज्ञप्ति का भाग माने जायेगें।
  2. इस योजना का प्रशासनिक विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार है।
  3. इसमें योजनान्तर्गत उक्त संविदा पदों के वर्ग के वर्गीकरण एवं संविदा अनुबन्ध के संबंध में कार्मिक विभाग, राजस्थान सरकार के द्वारा समय-समय पर जारी अधिसूचना/ आदेश / परिपत्र आदि के द्वारा प्रदत्त विभिन्न दिशा निर्देशों के तहत आरक्षण रोस्टर के अनुसार है।
  4. इच्छुक अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जिसमें आवेदित पद का नाम, पिता / पति का नाम जाति मूल निवासी, आयु, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता स्थायी पता, वर्ग जिसके लिये आवेदन किया गया है. मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी आदि का अंकन करते हुए तथा जाति. मूल निवासी आयु जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, स्थायी पता, वर्ग तथा सन्तान संबंधी घोषणा-पत्र आदि सभी दस्तावजों की स्वय प्रमाणित सत्य प्रतिलिपि संलग्न करेगें। आवेदन पत्र का प्रारूप नगर निगम जयपुर हैरिटेज (इन्दिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना- प्रकोष्ठ) कार्यालय में एवं नगर निगम जयपुर हैरिटेज की वेबसाईट www.jaipurmcheritage.org पर भी देखा जा सकता है।
  5. उक्त संविदा सेवायें पूर्णतया अनुबंध पर आधारित है, जिसकी अवधि वित्तीय 2022-23 वर्ष तक अर्थात् 31 मार्च, 2023 तक प्रथमतः प्रभावी होगी।
  6. यदि सेवायें संतोषप्रद नहीं होती है, तो अनुबंधित कार्मिक को कभी भी अनुबंध समाप्ति कर सेवा से पृथक कर दिया जायेगा।
  7. इस भर्ती में पदों की संख्या घटाई या बढाई जा सकती है।
  8. इस भर्ती में आरक्षित वर्ग के लिये राज्य सरकार के नियमानुसार पद आरक्षित होगें एवं विशेष योग्यजन हेतु नियमानुसार आरक्षण मिलेगा।
  9. 1 जनवरी 2023 को आवेदन की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
  10. किसी भी तरह का विवाद होने पर अन्तिम निर्णय जिला कलेक्टर जयपुर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक जयपुर (IRGY-U) का मान्य होगा तथा किसी भी तरह के विवाद कि स्थिति में न्यायिक क्षेत्र जयपुर जिला मुख्यालय रहेगा।
  11. संविदा भर्ती पूर्णतया मैरिट पर आधारित होगी। इसलिए इसमें साक्षात्कार का कोई प्रावधान नहीं है।
  12. संविदा अभ्यार्थियों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर संविदा पदों की पदवार निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर मैरिट तैयार की जाएगी और सफल / चयनित अभ्यार्थीयों से अनुबंध उन्हें आवंटित संबंधित निकाय द्वारा किया जाएगा।
  13. संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक के पद हेतु 80 प्रतिशत पद डिग्रीधारियों से और 20 प्रतिशत पद डिप्लोमाधारियों से भरे जायेगें।
  14. इसमें एक अभ्यार्थी द्वारा केवल एक ही नगरीय निकाय में संविदा अनुबंध किया जावेगा, अन्यथा सभी संविदा अनुबंध निरस्त कर दिये जायेगें।
  15. OBC प्रमाण पत्र आवेदन की अन्तिम दिनांक 30.06.2022 से एक वर्ष से अधिक पुराना मान्य नहीं होगा और EWS का प्रमाण पत्र वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु वैध ही मान्य होगा।
  16. शहरी रोजगार सहायक संविदा पद हेतु स्नातक + RSCIT उत्तीर्ण होना आवश्यक है, परन्तु मैरिट लिस्ट का संधारण केवल स्नातक डिग्री के प्राप्तांक के आधार पर ही किया जाएगा, RSCIT हेतु का कोई प्रावधान नहीं रखा जायेगा।
  17. संविदा भर्ती वरियता के आधार पर होगी और पदवार सभी पदों के लिये कुल पदों की पृथक-पृथक कमशः 20 प्रतिशत पदों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी ।
  18. संविदा भर्ती हेतु कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, अर्थात् आवेदन निःशुल्क किया जायेगा।
  19. संविदा भर्ती किये जाने के उपरांत नगरीय निकायों का आवंटन जिला कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक जयपुर द्वारा पदवार वर्गानुसार लॉटरी से किया जायेगा।
  20. संविदा से भरे जाने वाले पदों की भर्ती जिले की समस्त स्थानीय निकायों के लिये नगर निगम जयपुर हैरिटेज / नगर निगम ग्रेटर जयपुर / नगर परिषद कोटपूतली / नगर पालिका बगरू /बस्सी / चौमू / जोबनेर / किशनगढ – रेनवाल / कोटपूतली / पावटा-प्रागपुरा / फुलेरा / सांभरलेक / शाहपुरा / विराट नगर) संविदा पदों के लिये की जा रही है।
  21. आवेदक का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  22. आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 24.06.22 सायं 6:00 बजे तक रखी गई है।
  23. राजस्थान के अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षित पदों हेतु पात्र एवं उपयुक्त आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर इन पदों को नियमानुसार सामान्य प्रक्रिया से भरा जायेगा।
  24. महिला हेतु रिक्तियों का आरक्षण क्षैतिज प्रवर्गानुसार सामान्य महिला 20 प्रतिशत, विधवा महिला 8 प्रतिशत एवं विवाह विधिन्न महिला 2 प्रतिशत होगा। महिला अभ्यार्थियों का आरक्षण उसके संबंधित प्रवर्ग में जिनकी वे महिला आवेदक है आनुपातिक रूप से समायोजित किया जायेगा।
  25. स्पष्टीकरण किसी वर्ग अनारक्षित पद, सामान्य वर्ग / अनुसूचित जाति, अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की पात्र एवं उपयुक्त महिला आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर उस पद को उसी वर्ग के पुरुष आवेदक से भरा जायेगा। विवाहित महिला आवेदक का अपने पिता का नाम, निवास स्थान एवं आय के आधार पर जारी अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछडा वर्ग का नॉन किमीलियर का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। पति के नाम एवं आय के आधार पर जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।
  26. महिलाओं हेत आरक्षित दर्शाए गए पदों में नियमानुसार विधवा महिलाओं के लिये पद आरक्षित है यदि विधवा महिलाएं पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं होती है तो उनके लिये आरक्षित पद को उसी श्रेणी की प्रथमत विवाह विछिन्न महिलाओं से एवं विवाह विछिन्न महिला उपलब्ध नहीं होने पर उस श्रेणी वर्ग की सामान्य महिला से भरा जायेगा। विधवा आवेदक होने की स्थिति में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी पति की मृत्य का प्रमाण पत्र आवेदन की अन्तिम तिथि से पूर्व का प्रस्तुत करना होगा एवं विवाह विछिन्न महिलाओं को न्यायालय द्वारा जारी तलाक की डिग्री प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

भूतपूर्वक सैनिक हेतु 

  • भूतपूर्वक सैनिकों के आश्रितों को भूतपूर्वक सैनिकों के आरक्षण पद का लाभ देय होगा किन्तु उनके आश्रितों को भूतपूर्व सैनिकों के आरक्षित पद का लाभ देय नहीं होगा।
  • भूतपूर्वक सैनिक – प्रतिरक्षा (थल, जल, वायु सेना) सेवाओं से सेवा मुक्ति के समय आवेदक का चरित्र अच्छा से कम नहीं होना चाहिए। जैसा कि उसकी सेवा मक्ति में दर्शाया गया हो.
  • प्रतिरक्षा सेवा से सेवामुक्ति के पश्चात किसी आवेदक का चरित्र ऐसा होना चाहिए जो उसे नियोजन के लिये अर्हत बना दें।
  • यदि किसी कारणवश भूतपूर्वक सैनिक कार्य ग्रहण नहीं करता है तो ऐसी स्थिति को नियमानुसार सामान्य प्रकिया के अनुसार भरा जावेगा।

अधिकतम आयु सीमा में छुट

  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर पुरुष अभ्यर्थी के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट रहेगी।
  • सामान्य महिला अभ्यर्थीयों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट रहेगी।
  • अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थीयों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट रहगी।

अन्य योग्यताएं

  • स्वास्थ्य – उक्त पद पर भर्ती के लिये उम्मीदवार को कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व जिले के प्रमख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/प्रमुख चिकित्सा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • चरित्र- सेवा मे सीधी भती के लिये आवेदक का चरित्र ऐसा होना चाहिए, जिससे की वह उस पद पर नियक्ति के लिये योग्य हो सके। उसे सदचरित का प्रमाण पत्र ऐसे विश्वविद्यालय, स्कूल या कॉलेज जहां उसने अंतिम शिक्षा प्राप्त की हो, के प्रधानाचार्य/शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रदत, प्रस्तुत करना होगा और दो ऐसे उत्तरदायी व्यक्तियों के प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होगें जो आवेदन पत्र की दिनाक से 6 महिने पहले के नहीं हो और अभ्यार्थी के रिश्तेदार द्वारा दिये हुये नहीं हो।

नियुक्ति की अयोग्यएताएं

  • किसी भी ऐसे पुरूष आवेदक को जिसकी एक से अधिक जीवित पत्नी हो चयनित किये जाने या नियक्ति के लिये पात्र नहीं माना जावेगा। किसी आवेदक को इस नियम की कार्यवाही से छूट दी जा सकती है यदि सरकार संतुष्ट हो कि ऐसा करने के लिये विशेष आधार है।
  • किसी महिला आवेदक को जिसने उस पुरूप से विवाह किया। जिसकी पहले जीवित पत्नी हो नियुक्ति के लिये पात्र नहीं माना जायेगा। किसी महिला आवेदक को इस नियम की कार्यवाही से छूट दी जा सकती है यदि सरकार संतुष्ट हो कि ऐसा करने के लिये विशेष आधार है।
  • ऐसा कोई भी अभ्यर्थी जिसके 01.06.2002 को या उसके बाद दो से अधिक संतान हो सेवा में नियुक्ति के लिये पात्र नहीं होगा। परन्तु 2 से अधिक बच्चे वाले आवेदक को नियुक्ति के लिये तब तक निरहरित नही समझा जावेगा जब तक की 1 जून 2002 को विधमान उसके बच्चों की संख्या में बढोतरी नहीं होती। परन्तु यह और के जहां किसी आवेदक के पूर्वतर प्रसव से केवल एक बच्चा है किन्त किसी एक पश्चवर्ती प्रसव से एक से अधिक बच्चे पैदा होते है और वहां बच्चो की संख्या की गणना करते समय इस प्रकार पैदा हुए बच्चों को एक ही समझा जायेगा।
  • जाति प्रमाण पत्र की वैधता अवधि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जाति प्रमाण पत्र निर्देश 09.09.2015 के अनुसार होगें।

How to Apply for Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022

राजस्थान जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भर कर उसके साथ अपने सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेजों के साथ 24 जून 2022 को शाम 6:00 बजे तक नगर निगम जयपुर हेरिटेज सेल कार्यालय में पहुचना होगा या फिर आप इसे स्पीड पोस्ट से भी यहाँ भिजवा सकते है. आवेदन फॉर्म में आपको अपनी जानकारी जैसे की नाम, पिता / पति का नाम जाति मूल निवासी, आयु, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता स्थायी पता, वर्ग जिसके लिये आवेदन किया जा रहा है आदि हिंदी भाषा में दर्ज करनी होगी. Jaipur Nagar Nigam Application Form PDF Link हमने इस पोस्ट के लास्ट में दिया है. 

आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरुरी शेक्षणिक दस्तावेज की फोटो कॉपी को सेल्फ अटेस्ट करके अटेच कर देना है. ध्यान रहे आवेदन फॉर्म में भरी गयी सभी जानकारियां सही हो और आपके दस्तावेजों के साथ मेल खा रही हो. फॉर्म में आपकी एक हाल ही में खिची गयी फोट भी लगायें. 

Useful Links for Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022

इस भर्ती से जुडी अधिक जानकारी के लिए Telegram Group Join करें 👉Click here
Apply OnlineClick here
Official NotificationClick here
Official WebsiteClick here
अन्य सरकारी नौकरी के अपडेट यहाँ पायेंClick here

FAQs for Jaipur Nagar Nigam Bharti 2022

जयपुर नगर निगम भर्ती आवेदन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?  

Ans. Jaipur Nagar Nigam Bharti Application Form Download Link इस पोस्ट में ऊपर दी गयी है. 

जयपुर नगर निगम भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि क्या है? 

Ans. Jaipur Nagar Nigam Bharti Offline Application Last Date 24 जून 2022 को शाम 6.00 बजे तक रखी गयी है. 

Join WhatsApp Group Join Now
Join telegram Chennel Join Now

Leave a Comment